एक ख़ौफ़ पैदा करने वाली आज की घटना - एक बेटे की और उसके पापा से प्यार की कहानी
दिल्ली में 38 साल के लड़के गौरव सेठी की हत्या करने की कोशिश की गई, आज सुबह 2:30 बजे की ये घटना आपके दिल को झकझोर कर रख दे गी। इस हत्या की घटना से ऐसे कई पहलू सामने आए हैं जिसके लिए हम सबको (समाज) एक बार दोबारा सोचना होगा
एक 38 साल का बेटा जो जिंदगी और मौत के बीच में उलझ रहा है, तस्वीरें देखकर दिल कांप जाता है। बार-बार ये सवाल दिमाग में आता है कि कोई इंसान इतना बेरहम, इतना स्थिर कैसे हो सकता है? ये पुलिस के लिए एक मर्डर करने के लिए प्रयास करने का केस हो सकता है, लेकिन समाज के लिए ये ख़ौफ़ पैदा करने वाली घटना है। आज हर माता पिता को अपनी बेटा/बेटी की सुरक्षा की चिंता होगी। उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि अपने बेटे को बचाने के लिए, तो क्या करें। गौरव के साथ जो कुछ हुआ उसका ब्यौरा देखकर, रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
ये कैसा समाज है? ये कैसे लोग हैं? क्या उन्हें एक बेटे की चीख़ सुनाई नहीं दी? ये बहुत चिंता की बात है। सब लोगों को ये समझना पड़ेगा कि अगर किसी ने हिम्मत दिखाई होती तो गौरव को बचाया जा सकता था।इस तरह की वारदात को देखकर कोई अनदेखा कैसे कर सकता है? शोर मचाना चाहिए था, लोगों को इकट्ठा करना चाहिए था। अपराधी अकेला था, उसे रोकने की कोशिश भी करनी चाहिए थी। एक बार ये सोचना चाहिए था कि आपके बेटे के साथ भी ऐसा हो सकता है। अब गौरव को वापस तो नहीं लाया जा सकता लेकिन दिल्ली पुलिस से अब जल्दी से जल्दी अपराधि को ऐसी सजा दिलवाए, जिससे इस तरह की दरिंदगी करने से पहले कोई भी सौ बार सोचे।
पुलिस को जांच में अब तक क्या-क्या मिला?
एडीजी, जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया, ''घर की अलमारी से कुछ रुपए और कागजात मिले हैं उसकी भी बारीकी से जांच की जा रही है। घर के बहार से तीन बाइक मिली हैं, वो बाइक किसकी है उस संबंध में भी जांच की जा रही है तो कुल मिलाकर के एक वैज्ञानिक जांच हेतु जो सभी साक्ष्य हो सकते हैं उसकी जांच की जा रही है।''
पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को भी जांच में शामिल कर लिया है
अब वैसे तू गौरव अभी ख़तरे से बाहर है पर फिर भी डॉक्टरों का कहना है कि जब तक होश नहीं आता तब तक कुछ नहीं बोल सकते। हम तू यही प्रार्थना करते हैं कि गौरव जल्दी ठीक हो जाए और जल्दी से अपने बेटे के साथ खेल सकें। गौरव का बेटा जो सिर्फ 5 साल का है और जब से हॉस्पिटल आया है तब से हर डॉक्टर के पास 10-15 मिनट के बाद जा कर बोल रहा है कि अंकल मेरे पापा को ठीक कर दो ।
हम कामना करते हैं कि गौरव के बेटे पर हमेशा ईश्वर का हाथ रहे और पूरे परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति दे। हमको पुलिस ने माना है कि गौरव के बेटे या उसके किसी भी परिवार के सदस्य की फोटो को सांझा नहीं कर रहे क्योंकि धमकी आ सकती है





Comments
Post a Comment